![]() |
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
सहारनपुर में साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थायें
सहारनपुर साहित्य-सृजन के क्षेत्र में बहुत समृद्ध है। देश के साहित्याकाश में जाज्वल्यमान नक्षत्र के रूप में पहचाने जाने वाले अनेकानेक लेखक, पत्रकार, कवि, उपन्यासकार, संस्मरण लेखक सहारनपुर की धरती ने ही देश को दिये हैं। संभवतः सहारनपुर की आबोहवा में ही कुछ वैशिष्ट्य है कि अन्य नगरों, महानगरों में जन्म लेने वाले व्यक्ति भी यहाँ आ कर साहित्य-सृजन में जुट जाते हैं। यह भी संभव है कि सहारनपुर में साहित्य प्रेमियों की विशाल संख्या और उससे मिलने वाला अपार प्रोत्साहन लोगों को लेखन-चिंतन-काव्य सृजन हेतु अनुकूल वातावरण प्रदान करता है। कारण जो भी हो, सहारनपुर में न केवल पाठ्य-पुस्तकों के लेखक व प्रकाशक बहुतायत में हैं बल्कि लोकप्रिय साहित्य व तकनीकी विषयों पर लिखने वाले रचनाकारों की यहाँ कोई कमी दिखाई नहीं देती। यही नहीं, सहारनपुर की धरती पर नाटकों, धारावाहिकों व फिल्मों का भी सृजन हुआ है भले ही उनकी संख्या बहुत कम है। हमारी जानकारी में जो कृतियां आती जा रही हैं हम उनको यहाँ पर सूचीबद्ध करते चले जा रहे हैं। यदि आपकी जानकारी में कुछ ऐसी पुस्तकें हैं जिनका हम यहाँ जिक्र नहीं कर पाये हैं तो कृपया हमें उनके बारे में अवश्य बतायें। |
| |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||