|
|
समन्वय
: स्थापना वर्ष 1982
एक परिचय
सहारनपुर नगर में साहित्य
सृजन की परंपरा को अनवरत् रूप से आगे बढ़ा रहे साहित्यकारों,
कवियों की संस्था ’समन्वय’ का नाम सहारनपुर व आस-पास के
नगरों में सम्मान सहित लिया जाता है। नियमित अंतराल पर आयोजित की
जाने वाली कवि - गोष्ठियों में नगर के सभी अग्रगण्य कवियों की सार्थक
भागीदारी तो रहती ही है, साथ ही एक दूसरे को साहित्य साधना के लिये
निरंतर प्रेरणा भी ऐसे आयोजनों से मिलती रहती है।
राष्ट्रभाषा हिन्दी में सृजन करने वाले श्रेष्ठ रचनाकारों को
पुष्पित-पल्लवित करने हेतु अनुकूल वातावरण प्रदान करना व उनका प्रबुद्ध
नागरिकों के साथ सार्थक संबंध बनाये रखने के उद्देश्य से समन्वय की
स्थापना वर्ष १९८२ में की गई थी। वर्ष १९९० से साहित्य साधकों को
सारस्वत सम्मान, समन्वय पुरस्कार, राष्ट्रभाषा प्रोत्साहन पुरस्कार एवं
१९९१ से सृजन सम्मान दिये जा रहे हैं।
भारतीय संस्कृति से जुड़े अनेक पर्वों पर सरस काव्य गोष्ठियों एवं कथा,
नाट्य के आयोजनों के द्वारा जन-जन से
जुड़े रहने का प्रयास चलता चला आ रहा है। वर्ष २००१ से प्रकाशन की दिशा
में पग बढ़ाते हुए समन्वय और नगर के अन्य रचनाकारों की श्रेष्ठ
कृतियों के प्रकाशन एवं लोकार्पण पर्व आयोजित किये जाते हैं।
समन्वय से जुड़े बालगीतों के अनुपम रचयिता श्री कृष्ण ’शलभ’ को उ. प्र.
हिन्दी संस्थान द्वारा बाल साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के
लिये रु० १,००,००० की राशि सहित ’बाल साहित्य भारती सम्मान’ से सुशोभित
किया गया। साथ ही, आकाशवाणी दिल्ली द्वारा सहारनपुर आकर दिल्ली एवं
समन्वय के कवियों के रचना-पाठ के प्रसारण पर समन्वय और यह नगर
गौरवान्वित है।
सारस्वत सम्मान
१९९० - डा. अम्बा प्रसाद ’सुमन’, डा. कुंवर ’बेचैन’, डा. सुरेश चन्द्र
त्यागी, पं. देवक राम ’सुमन’, वैद्य शरद कुमार मिश्र ’शरद’
१९९१ - पद्मश्री कन्हैया लाल मिश्र ’प्रभाकर’, पद्मश्री चिरंजीत, डा.
देवेन्द्र ’दीपक’, डा. सुन्दर श्याम ’मुकुट’, श्री कृष्ण शंकर भटनागर
१९९२ - डा. शशि प्रभा शास्त्री
१९९३ - डा. महीप सिंह, श्रीमती इन्दिरा गौड़
१९९४ - श्री चन्द्र सेन विराट, श्री ताराचंद पाल ’बेकल’, श्री सुरेश
सेठ
१९९५ - श्री मनोहर श्याम जोशी, श्री योगेन्द्र कुमार ’लल्ला’
१९९६ - डा. अश्वघोष
१९९७ - श्री विजय
१९९८ - डा. विष्णुअ दत्त ’राकेश’
१९९९ - श्री रवीन्द्र नाथ त्यागी
२००० - डा. हरि मोहन
सारस्वत एवं सृजन सम्मान
२००१
- पद्मश्री कन्हैयालाल ’नन्दन’ / श्री विज्ञानव्रत
२००२ - पद्मश्री श्याम सिंह ’शशि’ / श्री माहेश्वर तिवारी
२००३ - डा. कमल नयन कपूर / डा. गिरिराज शरण अग्रवाल
२००४ - डा. उदयभानु ’हंस’ / श्री त्रिलोचन शास्त्री
२००५ - डा. बुद्धिनाथ मिश्र / श्री किशन ’सरोज’
२००६ - डा. के. के. शर्मा / डा. रामदरश मिश्र
२००७ - डा. अश्वघोष / श्री भारत भूषण
२००८ - डा. गुरचरण सिंह मेहता / डा. इसाक ’अश्क’
२००९ - श्री कृष्ण ’शलभ’ / श्री आर.पी. शुक्ल
सृजन सम्मान
१९९८ - श्री धनंजय सिंह / श्री दिनेश ’प्रभात’ / डा. राम निवास ’मानव’
१९९९ - श्री रोहिताश्व अस्थाना / डा. श्याम ’निर्मम’
२००० - डा. अजय ’जनमेजय’ / श्री गिरीश ’पंकज’
२००१ - श्री विनय कुमार मालवीय / श्री सुभाष चन्द्र कुशवाहा
२००४ - श्री हरि शंकर ’आशुतोष’
२००६ - श्री कृष्ण ’सुकुमार’, श्री मनु स्वामी
२००७ - श्री राम गोपाल सिंह
२००८ - डा. कमलकान्त बुधकर
२००९ - श्री कमलेश भट्ट ’कमल’
समन्वय कार्यकारिणी
डा. सुरेन्द्र सिंहल (अध्यक्ष), श्री महादेव प्रसाद (उपाध्यक्ष), श्री
अरुण गुप्त एडवोकेट (उपाध्यक्ष), श्री विनोद भृंग (सचिव), श्री मनीष
कच्छल (कोषाध्यक्ष), डा. अजय कुमार जैन (सांस्कृतिक सचिव), श्री शिव
कुमार गौड़ (संगठन सचिव)
|
|