|
सहारनपुर में मशीनरी मार्किट
Saharanpur : Machinery Market
मशीनरी
मार्किट (रेलवे रोड)
सहारनपुर में कृषि यंत्रों के निर्माण का कार्य (विशेषकर हैंड पंप व
ट्रेक्टर के पीछे लगाये जाने वाले कृषि यंत्र) अच्छे पैमाने पर है।
फैक्टरी सहारनपुर में कहीं भी हो, पर मशीनरी आदि सामान की दुकानें व
शोरूम रेलवे रोड पर ही हैं। इस सड़क पर कुछ रैन बसेरे, कुछ होटल, बैंक,
रेलवे टिकटघर व आरक्षण केन्द्र भी मौजूद हैं। इसी रेलवे रोड पर हिन्दी
साहित्य के सबसे महान संस्मरण / रिपोर्ताज़ लेखकों में अपनी एक विशिष्ट
पहचान बनाने वाले स्व. कन्हैया लाल मिश्र ’प्रभाकर’ की कर्मस्थली व
निवास स्थान है। |