![]() |
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
सहारनपुर में थोक व खुदरा कपड़ा व्यापार
पंजाबी मार्किट कपड़ा बाज़ार
सहारनपुर में कपड़ा खरीदने के लिये जितने व्यापारी व सामान्य ग्राहक आते
हैं, उतने आस-पास की किसी भी अन्य शहरों में नहीं आते होंगे। सहारनपुर
का कपड़े का थोक मार्किट मुम्बई के कालबा देवी स्थित कपड़े के मार्किट के
बाद अगले नंबर पर माना जाता रहा है हालांकि, उत्तराखण्ड बनने से इसकी
हैसियत में कुछ कमी आयी है। सहारनपुर में कपड़े के मुख्य थोक मार्किट
यहां की मुख्य मस्जिद (जामा मस्जिद) के पास तथा रायवाला क्षेत्र मौजूद
हैं। जामा मस्जिद के निकट स्थित कपड़ा मार्किट में तो अनेकानेक ऐसी
संकरी, अनाम गलियां हैं जिनमें दस-पांच मिनट गुजारने के बाद आप भुला
बैठेंगे कि आप किस प्रदेश के किस शहर में हैं। चिंता रह जायेगी तो बस
इतनी कि वापसी का रास्ता कौन बतायेगा! पर, चिन्ता मत कीजिये। शुरु -
शुरु में हर किसी का यही हाल होता है पर देर सवेर सबको रास्ता मिल ही
जाता है।
रायवाला क्लॉथ मार्किट कपड़े का दूसरा थोक मार्किट रायवाला बाजार में है जहां ग्रामीण व शहरी - हर प्रकार के व्यापारी आकर माल खरीदते हैं तथापि यहाँ मुस्लिम बहुल इलाका होने के कारण यहां मुस्लिम परिवारों की रुचि का कपड़ा आसानी से मिल सकता है। मुख्यतः ग्रामीण दुकानदार यहां से नियमित रूप से कपड़ा खरीद कर ले जाते हैं।
नेहरू बाज़ार कपड़े के कुछ बड़े शोरूम नेहरू बाज़ार में उपलब्ध हैं जहाँ पर सूट, शर्ट पैंट के अलावा साड़ियाँ, लेडीज़ सूट आदि फुटकर रेट पर मिलते हैं। इसके अतिरिक्त दरियाँ, तौलिये, बैडशीट, पर्दे, आदि की भी कुछ बड़ी बहुमंजिला दुकानें यहाँ पर हैं। |
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||