बहुमुखी प्रतिभा की धनी बालिका - आस्था शर्मा

 

 

 

 

 

 

 

जिन बच्चों के कारण हम सहारनपुर वासियों को टी.वी. पर बार - बार अपने शहर का नाम सुनने की व इन बच्चों की चकाचौंध कर देने वाली प्रतिभा का प्रदर्शन करते देखने की आदत पड़ चुकी है - उनमें एक प्रमुख नाम है - आस्था शर्मा।   अक्सर अनुभवी लोग कहा करते हैं - जीवन में आगे बढ़ना है तो किसी एक क्षेत्र में कार्य करते रहो।  पर आस्था शर्मा इस नियम को तोड़ कर शिक्षा, गायन, नृत्य, वक्तृता - सभी क्षेत्रों में नाम कमाती चली जा रही है।

पाइनवुड स्कूल, सहारनपुर में कक्षा 9 की छात्रा श्री कमल शर्मा व अंजू शर्मा की सुपुत्री हैं परन्तु आस्था के माता-पिता को इस बात पर गर्व है कि अब लोग उनको आस्था के माता-पिता के नाम से बेहतर ढंग से पहचानते हैं।

यूं तो आस्था शर्मा को पुरस्कार जीतते रहने की आदत सी है, पर जिस घटना ने आस्था को घर - घर में सुपरिचित चेहरा बना दिया - वह है स्टार प्लस टी.वी. चैनल पर आने वाले धारावाहिक लोकप्रिय कार्यक्रम अंत्याक्षरी में अगस्त 07 से अप्रैल 2008 के दौरान प्रतियोगिता में तेईस  एपिसोड तक जीतते चले जाना।  इसके अतिरिक्त आस्था को AIR FM Rainbow में live quiz कार्यक्रम की संचालिका के रूप में भी सराहा गया है और ऑल इंडिया रेडियो ने उनको 'जीनियस' कलाकार के रूप में सम्मानित किया है।  अनेकानेक स्थानीय संस्थाओं ने (लॉयंस क्लब, रोटरी क्लब, मानसी, भारत विकास परिषद्‌, नगर शांति समिति, IMA, IIA ने भी आस्था शर्मा का अभिनन्दन करके गर्व का अनुभव किया है। 

द सहारनपुर डॉट कॉम की ओर से बिटिया आस्था शर्मा को शुभ आशीष व उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक मंगल कामनायें।