|
|
सहारनपुर में साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थायें
Saharanpur : Literary, Cultural & Social Service Organisations
संस्कार
निधि
एक परिचय
संस्कार निधि न्यास की स्थापना सन्
१९९८ में प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी, कांग्रेस नेता व समाजसेवी बाबू
प्रेमनाथ गर्ग की स्मृति में, श्री संजय गर्ग द्वारा की गयी थी। २६
सितंबर १९९८ को आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में संस्कार निधि द्वारा
प्रकाशित ग्रंथ "यश कलश" का लोकार्पण श्री नारायण दत्त तिवारी द्वारा
किया गया था। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों, समाज सेवकों,
साहित्यकारों, पर्यावरण प्रहरियों तथा उन विभूतियों को सम्मानित किया
गया था जिन्होंने साम्प्रदायिक सद्भाव की दिशा में उल्लेखनीय कार्य
किया।
पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनसाधारण को संवेदनशील बनाने, उपयोगी
कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित करने, एवं इस क्षेत्र में कार्य कर रही
संस्थाओं का सहयोग करने का भी इस अवसर पर निर्णय लिया गया। संस्कार निधि
के तत्वावधान में पर्यावरण से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर वृहत्त विचार
गोष्ठियाँ आयोजित हुईं जिनमें श्री सुन्दर लाल बहुगुणा, शंकराचार्य
स्वामी नित्यानंद जी तीर्थ (भानपुरा पीठ), पत्रकार प्रफुल्ल किदवई,
राष्ट्रीय सहारा (उर्दू) के संपादक श्री अजीज़ बर्नी, श्रीमती निर्मला
देशपांडे, जस्टिस एम. आई. कुद्दसी, स्वामी कल्याण देव, पूर्व
प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर, कन्हैयालाल नन्दन इत्यादि ने भागीदारी की।
इससे इतर कार्यक्रमों में बच्चों में पर्यावरण संवेदनशीलता बढ़ाने हेतु
पोस्टर प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता,
स्लोगन प्रतियोगिता आदि के आयोजन किये जाते हैं। पॉलिथिन-प्लास्टिक आदि
के अनावश्यक उपयोग को रोकने हेतु जन-जागरण अभियान भी संस्कार निधि
द्वारा आयोजित किये जाते हैं।
समाज के विभिन्न वर्गों के त्योहार किसी एक धर्म या संप्रदाय के न होकर
सब के हों व सभी वर्ग उन्हें हर्ष उल्लास के साथ मनायें - इस ध्येय की
पूर्ति हेतु संस्कार निधि ने विशेष प्रयास किये हैं जिनमें होली, दीवाली,
ईद, रोज़ा इफ़्तार, क्षमावाणी पर्व, गुरु पर्व, कीर्तन - श्रवण व लंगर तथा
क्रिसमस आदि मुख्य त्योहारों को सामूहिक रूप से मनाया जाता है। इन सभी
कार्यक्रमों में नगर के अग्रगण्य नागरिक - यथा, सुन्दर दास जी रामायणी,
पतंजलि व्यास, फादर डेविड जॉनसन, फादर बर्नार्ड, फादर डेनियल मसीह, गुरु
सिंह सभा गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी भाई सुरजीत सिंह जी, मौलवी फरीद आदि
का भरपूर सहयोग आमंत्रित किया जाता है।
संपर्क सूत्र - श्री संजय गर्ग,
पूर्व विधायक, निकट विजय टॉकीज़, चकराता रोड, सहारनपुर
कृपया और विवरण हेतु क्लिक करें । |
|