What's New?
 

 
 
Saharanpur : City of enterprising souls !

सहारनपुर का औद्योगिक जगत (Industries in Saharanpur )

सहारनपुर में लगभग 700 लघु एवं मध्यम आकार की विधिवत रूप से पंजीकृत औद्योगिक इकाइयां हैं। इनके अतिरिक्त हज़ारों कुटीर इकाइयां ऐसी भी हैं जिनका कोई पंजीकरण नहीं है। ये मूलतः हैंडीक्राफ्ट के क्षेत्र में कार्यरत हैं। लघु एवं मध्यम आकार की पंजीकृत इकाइयां इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसियेशन, सहारनपुर चैप्टर  Indian Industries Association, Saharanpur Chapter (better known as IIA ) व कुछ सहारनपुर इंडस्ट्रीज़ एसोसियेशन (Saharanpur Industries Association)  के बैनर तले संगठित हैं। ये संस्थायें उनको आवश्यक मार्गदर्शन, सहायता, सहयोग व सुरक्षा प्रदान करती हैं व उद्योगों की विभिन्न समस्याओं को उपयुक्त मंचों पर प्रभावी रीति से उठाती हैं व उनका समाधान तलाशती हैं।

पंजीकृत औद्योगिक इकाइयों के लिये निम्न स्थल चिह्नांकित हैं जहां उनको अनुकूल वातावरण (proper industrial environment) तथा आवश्यक  ढांचागत सुविधायें (infra-structural facilities)  सुविधायें दी जानी अपेक्षित हैं --

१ - इंडस्ट्रियल एस्टेट, दिल्ली रोड (Industrial Estate, Delhi Road, Saharanpur)
२ - इंडस्ट्रियल एस्टेट, कामधेनु काम्प्लेक्स, लिंक जनता रोड  (Ind. Estate, Kamdhenu Complex, Link Janta Road, Saharanpur)

इसके अतिरिक्त सहारनपुर के विभिन्न राजमार्गों पर, नगर सीमा से बाहर निकलते-निकलते कुछ इंडस्ट्रियल एरिया बन गये हैं :-

१- दिल्ली रोड इंडस्ट्रियल एरिया  (Delhi Road Industrial Area)
२- देहरादून रोड इंडस्ट्रियल एरिया   (Dehradun Road Industrial Area)
३- बेहट रोड इंडस्ट्रियल एरिया  (Behat Road Industrial Area)
४- अंबाला रोड इंडस्ट्रियल एरिया   (Ambala Road Industrial Area)

इसके बावजूद सैंकड़ों औद्योगिक इकाइयां नगर के भीतर भी कार्य कर रही हैं। ये वे लोग हैं जो संभवतः अपने आवासीय भवन के कुछ हिस्से को ही औद्योगिक इकाई के रूप में प्रयोग कर रहे हैं और किसी न किसी कारण से नगर से बाहर इंडस्ट्रियल एस्टेट / एरिया में जाना नहीं चाहते। इनको मुख्यतः दो हिस्सों में बांटा जा सकता है-

१- होज़ियरी उद्योग से जुड़ी इकाइयां  (Hosiery Industrial Units)
२- काष्ठकला व आयरन क्राफ्ट इकाइयां (Wood and Wrought Iron Craft Units)

इस प्रकार हम देखते हैं कि सहारनपुर में यद्यपि कुछ सुपरिभाषित औद्योगिक क्षेत्र (Well-defined industrial clusters )  हैं पर सहारनपुर का शायद ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां दो-चार औद्योगिक इकाइयां मौजूद न हों। यही कारण है कि हम यदि सहारनपुर के उद्योगों को भौगोलिक आधार पर ग्रुप करने की कोशिश करें तो अनेकों ग्रुप बनाने पड़ जाते हैं। मैने देखा है कि यैलो पेजेज़ (Yellow Pages) हो या इंडस्ट्रियल एसोसियेशन (IIA Directory) की सदस्य सूची हो, इन्हें प्रतिष्ठान / औद्योगिक इकाई के नाम से ही सूचीबद्ध (alphabetically sorted)  किया गया है। कई बार हमें उद्यमी का नाम ध्यान होता है परन्तु उसकी इकाई का क्या नाम है, यह पता नहीं होता। ऐसे में ये सूची आपके किसी काम नहीं आतीं। आप अध्ययन की दृष्टि से जानना चाहें कि किस क्षेत्र में कितनी इकाई हैं या सहारनपुर में मशीनरी व प्लांट बनाने वाली कितनी इकाइयां हैं तो इन प्रकाशनों की सहायता से यह जानना भी टेढ़ा काम है। अतः मैने प्रयास किया है कि कम से कम इस साइट पर तो मैं इस प्रकार का वर्गीकरण जन-सामान्य को उपलब्ध करा ही दूं।

उद्योगों के वर्गीकरण का एक मापदंड यह भी है कि वह  किस प्रकार का कार्य कर रही है -  Whether it is a manufacturing unit / processing unit / converting unit / or a service unit ?   दवाइयां या मशीनें बनाना manufacturing गतिविधि है,  गेहूं बीन कर, साफ कर, पिसाई करके आटा बनाना processing activity है।  वेबसाइट बनाना या सी.ए.  के रूप में कार्य करना service activity है।   कागज़ व सरेस खरीद कर मशीनों से corrugated sheets  बनाना या corrugated sheets से cartons बनाना conversion activity  है।  यदि PROCESSING ACTIVITY और CONVERSION ACTIVITY को एक मान लिया जाये तो भी इकाइयों को तीन अलग - अलग वर्गों में तो बांटा ही जा सकता है - 

1-  MANUFACTURING  UNITS

2-  PROCESSING UNITS

3-  SERVICE SECTOR  (कुछ सेवा प्रदाता इकाइयां IIA की सदस्यता ग्रहण किये हुए हैं। ) 

 

उद्योगों की नामानुसार सूची (Unit-wise alphabetically arranged List) हेतु क्लिक करें

गतिविधि के अनुसार सूची (Activity-wise alphabetically arranged List)  हेतु क्लिक करें

भौगोलिक आधार पर  (Geographical Area-wise arranged  List)  सूची हेतु क्लिक करें

उद्यमी के नामानुसार (Key Person - wise arranged List) सूची हेतु क्लिक करें|

   
   
 

Go to top