![]() |
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
सहारनपुर में थोक दवा बाज़ार
खान मार्किट व किशनपुरा दवा बाज़ार श्री राम चौक तिराहे से ही भगत सिंह मार्ग के समानान्तर एक संकरी गली किशनपुरा के नाम से मौजूद है जिसमें दस-पन्द्रह वर्ष पहले तक दो-चार दुकानें और बाकी सब आवासीय भवन हुआ करते थे। परन्तु अब यह अंग्रेज़ी दवाओं का बहुत बड़ा थोक व्यापारिक केन्द्र है। कुछ वर्ष पूर्व तक प्रताप मार्किट में स्थित खान मार्किट को ही थोक दवा मार्किट के रूप में जाना जाता था परन्तु अब वहां पर दवा की दुकानें कम और कबाड़ियों की दुकानें अधिक दिखाई देने लगी हैं, कुछ दुकानें electronic spare parts (TV, music deck etc.), antenna आदि - आदि की भी हैं। इन दुकानों के कारण ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दवा विक्रेता यहां से अपना कारोबार समेट कर किशनपुरा की ओर ही रुख करते चले जा रहे हैं।
|
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||