![]() |
कोर्ट रोड : सहारनपुर का नया चेहरा
Court Road : The new face of Saharanpur

सहारनपुर के अति प्राचीन (लगभग 80 वर्ष पुराने) प्रतिष्ठित सर्राफों में श्री बालाजी मंशाराम ज्वैलर्स का एक शोरूम सर्राफा बाज़ार में है और दूसरा कोर्ट रोड पर थ्रिल प्लाज़ा में। Aspra, D'damas और Kundan जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड की ज्वैलरी के अधिकृत विक्रेता श्री बालाजी मंशाराम ज्वैलर्स के ग्राहक न केवल उ.प्र. व उत्तराखंड में हैं बल्कि वे लोग भी उनसे संबंध बनाये चले आ रहे हैं जो कभी अविभाजित पंजाब में रहते हुए सहारनपुर से व्यापारिक लेन-देन रखते थे और आज हिमाचल, हरियाणा, पंजाब और यहां तक कि पाकिस्तान में भी फैले हुए हैं।
नयी पीढ़ी की इच्छाओं का
सम्मान करते हुए श्री बालाजी मंशाराम ज्वैलर्स ने एक भव्य दोमंजिला शोरूम
थ्रिल प्लाज़ा में खोला है किन्तु अपने घर में नयी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व कर
रहे युवा सदस्यों को घर के बड़े-बूढ़ों की सीख यही है कि ग्राहक खूबसूरत
दुकान देखकर एक बार अन्दर कदम अवश्य रख सकता है पर वह आपका स्थाई ग्राहक तभी
बनता है जब आपका माल, आपका व्यवहार व आपका दाम उसे पसन्द आये। अतः
परम्परागत रूप से चले आ रहे इस प्रतिष्ठित पारिवारिक व्यापार को और उन्नति
की राह पर लेकर जाना है तो ग्राहकों का दिल और उनका विश्वास दोनों ही जीतने
होंगे। हीरे-जवाहरात जैसी महंगी चीज़ें कोई भी ग्राहक अनजान दुकान से
नहीं खरीदना चाहता। ऐसे में सर्राफा व्यापार की सफलता का यह
गुरुमंत्र निश्चय ही बड़े काम का है।
Important Offices / Establishments
Collectorate, Saharanpur
Civil Courts, Saharanpur
Income Tax Office
Residence of Sh. Jagdish Rana, Member of Parliament
Roadways Workshop
Telephone Exchange (Broadband Service)
Banks
State Bank of India, Main Branch (with ATM)
ICICI Bank, Saharanpur (Parsvnath Plaza) (with ATM)
J & K Bank, Saharanpur (Parsvnath Plaza)
HDFC Bank, Saharanpur, Court Road (with ATM)
Canara Bank, Court Road Br. Saharanpur
Bank of Baroda, Hakikat Nagar, Saharanpur (with ATM)
Shivalik Merc. Coop. Bank, Hakikat Nagar Branch & H.O.
Places of Worship
Narayan Puri Mandir, Hathi Gate, Saharanpur
Jain Temple, Chander Nagar
Brahmakumari's Kendra, 6 Naveen Nagar, Saharanpur
7th Adventist Church
Workshops
Maruti & Honda scooter Authorised Service Centre
Banquet Halls
Maharaja Palace
Khemka Sadan
Markets
Pawan Bela Market (Opp. Income Tax Office, Saharanpur)
Parsvnath Plaza, Court Road, Saharanpur
Thrill Plaza, Court Road, Saharanpur
Mahavir Complex
Kiran Plaza
Healthcare Services
Dr. D.K. Tiwari (child specialist)
Dr. Ghanshyam Gupta, (child specialist)
Dr. Mohan Pandey & Dr. Mamta Pandey (Cardiologist / Pathologist)
Dr. S.S. Goyal / Dr. Upsham Goyal / Dr. Meenal Goyal Surgeons (Nr. Khemka Sadan)
Schools
Asha Modern School
St. Mary's Academy
Other attractions
Trendz Gift Shoppe
(Asha Modern Lane, Opp. R.G. Place, Court Rd., Saharanpur)
A rare and fine collection of gift items, Valentine day specials, cards
etc.)
Books
and Stationers
Pawan Bela Market, Court Road, Saharanpur
(Computer hardware / accessories / consumables / books / CD - DVD
media, Pen drives, memory cards etc.)
Cinema Hall
R.G. Palace
Restaurants
Hot Breads
Kohinoor
Flavours
Tikki-chaat (opp. I.T. Office)
Residence of Dr. K.K. Sharma (Historian and creator of Saharanpur Sandarbh) Gill Colony
Residential Colonies
Gill Colony
Mission Compound
Chander Nagar
Naveen Nagar
Ahmed Bagh
Hakikat Nagar
Major
routes from Court Road
1. Court Road is in fact Delhi Road (Saharanpur - Shamli - Baraut - Baghpat - Delhi).
Saharanpur - Shamli - Kairana - Panipat.
2. Court Road - Paper Mill Road ( Star Paper Mill / IIT Roorkee, Saharanpur Campus / CPPRI ) - Tapri - Nagal - Deoband - Muzaffarnagar - Meerut - Delhi.
3. Court Road - District Hospital - Janakpuri Chowk - Gagalheri - Chhutmalpur - Biharigarh - Dehradun - Mussoorie.
4. Court Road - District Hospital - Janakpuri Chowk - Gagalheri - Bhagwanpur - Roorkee - Hardwar - Rishikesh
5. Court Road - Pant Vihar (Delhi Road) - Bypass - Ambala Road - Sarsawa - Yamuna Nagar - Jagadhari - Ambala.
अनौपचारिक रूप से
ही सही, सहारनपुर को अक्सर दो भागों में बांट कर देखा जाता है - पुराना
सहारनपुर और नया
सहारनपुर और इस विभाजन की जिम्मेदारी सहारनपुर से होकर गुज़र रही रेलवे लाइन के
ऊपर डाल दी गई है। घंटाघर से दिल्ली की ओर यानि दक्षिण दिशा की ओर बढ़ें तो रेल
का पुल (कचहरी पुल) पार करते ही नया सहारनपुर आरंभ हो जाता है और दिल्ली की ओर
बढ़ रही सड़क कचहरी पहुंचने तक कोर्ट रोड कहलाती है और उसके बाद इसका नाम दिल्ली
रोड हो जाता है। कोर्ट रोड अर्थात् बड़े-बड़े शो रूम, बैंक, मार्केट कॉम्प्लेक्स,
रेस्तरां व नयी बसी हुई कॉलोनियों को रास्ता दे रहा मुख्य मार्ग ।
कोर्ट रोड पर सबसे बड़ा व सबसे महत्वपूर्ण संस्थान है - दीवानी न्यायालय व
कलक्ट्रेट। पूरा प्रशासनिक अमला इस सड़क पर स्थित है अतः इस सड़क के दुकानदार आये
दिन किसी न किसी मज़दूर / छात्र / किसान / व्यापारिक / राजनैतिक संगठन) को अपनी
मांगों के समर्थन में बैनर व झंडियां लिये जिलाधिकारी कार्यालय की ओर जाते देखने
के अभ्यस्त हैं। न तो जनता और न ही दुकानदार इनकी ओर कभी ध्यान देते दिखाई देते
हैं।
जहां पुराना सहारनपुर अपने होलसेल मार्किट के लिये जाना जाता है, वहीं कोर्ट
रोड पर बड़े-बड़े शोरूम हैं, कार्यालय हैं, और भारतीय स्टेट बैंक, कैनरा बैंक,
पंजाब एवं सिंध बैंक, ICICI Bank, J & K Bank Ltd., HDFC Bank आदि हैं। बालाजी
मंशाराम ज्वैलर्स व इनके अलावा और भी कई ज्वैलर्स हैं, रेडीमेड कपड़ों की, जूतों
की दुकानें हैं, क्लीनिक आदि हैं। आयकर कार्यालय भी कोर्ट रोड पर ही है।

पार्श्वनाथ प्लाज़ा को इस सड़क का एक प्रमुख आकर्षण माना जा रहा था। जब यह प्लाज़ा
खुला था, तो जनता में इसको लेकर भारी उत्साह था, इसके बेसमैंट में एक
फन-प्वाइंट का भी शुभारंभ हुआ था जिसमें भारी-भरकम भीड़ रहने लगी थी, पर जल्द ही
सारा उत्साह ठंडा पड़ गया । अब हालत यह है कि लगभग एक दशक से अधिक बीत जाने के
बावजूद भी न तो इस कॉम्प्लेक्स की सारी दुकानें खुल पाई हैं और न ही यहां वैसी
चहल-पहल दिखाई देती है जो एक लोकप्रिय बाज़ार में दिखाई देती है। कुछ दुकानें तो बार-बार
खुलकर फिर बन्द हो जाती हैं। बेसमेंट में एक दुकान का तो अजीब इतिहास है । इसमें
दिल्ली के सुप्रसिद्ध नाथूराम का रेस्टोरेंट खुला, कुछ दिन खूब लोकप्रिय हुआ। फिर अचानक एक दिन पता
चला कि बन्द हो गया। इसके कुछ दिन बाद इसी दुकान में ज़ायका रेस्टोरेंट खुल गया।
पर कुछ मास बाद इसका भी वही हश्र हुआ। बाकी शहर का कोई रेस्टोरेंट बन्द
नहीं होता पर यहां कोई रेस्टोरेंट टिक नहीं पाता!
इस मार्किट की दयनीय स्थिति देख कर एक सज्जन बोले - पार्श्वनाथ प्लाज़ा वालों को
इस भवन की जन्म कुंडली दिखानी चाहिये शायद उसी में कोई दोष हो! केवल कोर्ट रोड की ओर
खुलने वाले चार-पांच प्रतिष्ठान (जिनमें दो तो बैंक ही हैं व एक रिलायंस
वेबवर्ल्ड है। ) इस प्लाज़ा की थोड़ी-बहुत इज़्ज़त बचाये हुए हैं वरना अन्दर
प्रवेश करें तो हर ओर गंदगी और घोर उदासी का वातावरण देखने को मिलता है।
आश्चर्य की बात तो यह है कि पार्श्वनाथ ग्रुप इस असफलता को लेकर चिंतित हो, कुछ
सुधारात्मक प्रयास कर रहा हो, ऐसा भी कोई लक्षण दिखाई नहीं दे रहा। संभवतः
सहारनपुर की पार्श्वनाथ प्लाज़ा योजना का संचालन व मार्केटिंग किसी सरकारी
अफसरशाह के हाथों में है -- प्लाज़ा चले तो ठीक, न चले तो उसकी बला से ! कुल मिला
कर यह प्लाज़ा पार्श्वनाथ डेवलपर्स की चार-मंजिला असफलता का स्मारक बन कर रह गया
है।
कोर्ट रोड पर ही एक थ्रिल प्लाज़ा भी आरंभ हुआ है। लगभग दो दशक पूर्व यहां एक
थ्रिल होटल हुआ करता था, जो शादी-विवाह हेतु बैंक्वेट हॉल के रूप में किराये पर
दिया जाता था। उसके स्थान पर अब एक दोमंजिला मार्किट बना दिया गया है। इसमें
दो-एक ऑफिस व चार-पांच शो रूम खोले जा चुके हैं पर कई दुकानों के शटर आज भी
खुलने की प्रतीक्षा में है|
कोर्ट रोड पर अव्यवस्थित ट्रैफिक की समस्या से निबटने के लिये पूर्व
मंडलायुक्त
श्री
आर.पी. शुक्ल की प्रेरणा व आदेश से इस सड़क को न केवल चौड़ा किया गया है
अपितु अतिक्रमणकारियों से भी काफी हद तक मुक्त कराया गया है। यही नहीं,
इस सड़क को दो हिस्सों में बांटते हुए एक रेलिंग भी लगाई गई है। पता नहीं,
देश में ऐसे प्रशासनिक अधिकारी बहुतायत में क्यों नहीं हैं? श्री शुक्ल
के विदा होते ही पुनः अतिक्रमण होता दिखाई देने लगा है पर अब इन
अतिक्रमणकारियों को किसी का भय नहीं है।
कचहरी के ठीक सामने से एक सड़क रेलवे लाइन के ऊपर बने पुल से होती हुई
बाजोरिया रोड पर स्थित
बाजोरिया अस्पताल ( जिला अस्पताल) पर पहुंचती है। कलक्ट्रेट द्वार ( यह
द्वार भी अब श्री आर.पी. शुक्ल के प्रयासों से एक आकर्षक स्वरूप में आ
गया है और अब इसकी सुन्दरता को कैमरे में सुरक्षित कर लेने को मन करता
है। शुक्ला जी के जाने के बाद शायद यह भी अपने वर्तमान स्वरूप में अधिक
दिन तक न रह पाये।) से एक सड़क हकीकत नगर की ओर जाती है जिस पर पुलिस
लाइन भी स्थित है।
पुलिस लाइन होने और वी.वी. आई. पी. लोगों के हेलिकॉप्टर यहां पुलिस
लाइन में अक्सर उतरने के बावजूद यहां के सरकारी अधिकारियों को ऐसा कभी
नहीं लगा था कि उनको इस सड़क पर अतिक्रमण हटाने की कोशिश करनी चाहिये या
इस सड़क को चौड़ा किया जाना चाहिये। यह विचार आया अवश्य पर आया सिर्फ
आर.पी. शुक्ल को। आज यह सड़क भी बहुत चौड़ी दिखाई दे रही है पर कितने दिनों
तक ? यह भविष्य ही बतायेगा।
कोर्ट रोड पर अत्यधिक ट्रैफिक का सबसे बड़ा कारण यह है कि अनेकानेक
स्कूल, कॉलिज, सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय यहां मौजूद हैं। और,
इस सबसे बढ़ कर दिल्ली की ओर जाने वाला व उस दिशा से आने वाला यातायात
इस सड़क पर जाम की स्थिति पैदा करता रहता है और अक्सर दुर्घटनायें भी
होती रहती हैं । दिल्ली रोड पर इंडस्ट्रियल एरिया भी स्थित है। सुबह
सात बजे स्कूल के समय से भीड़ आरंभ होती है जो फिर ऑफिस जाने वालों की
भीड़ में तब्दील हो जाती है। फिर स्कूलों की छुट्टी होती है तो पुनः भीड़
का रेला आता रहता है । दिल्ली रोड पर तो कई किलोमीटर आगे तक एक के बाद
एक बैंक्वेट हॉल व मैरिज प्वाइंट भी खुलते चले गये हैं। शादियों के
सीज़न में शाम को छः बजे से लगने वाला जाम अकसर रात को ग्यारह - बारह बजे
तक तो चलता ही है। सड़क पर इतनी सारी बारातें और नाचने वाले मौजूद हों
तो वाहन कहां और कैसे चलें? कोर्ट रोड पर नारायणपुरी मंदिर व हाथीगेट दो प्रमुख
पहचान स्थल (landmarks) हैं| इनके अतिरिक्त खेमका सदन व आर.जी. पैलेस (पुराना
नाम -बृज सिनेमा) भी सुपरिचित नाम हैं। आशा मॉडर्न स्कूल, सैंट
मेरीज़ एकेडमी, ब्रह्माकुमारी सेवा केन्द्र, नवीन नगर, चन्द्र नगर
स्थित जैन मंदिर के लिये भी कोर्ट रोड से ही रास्ता जाता है। दिल्ली
रोड पर अनेकानेक स्कूल (सरस्वती विहार इंटर कॉलेज, रेनबो पब्लिक स्कूल,
पाइनवुड स्कूल आदि मौजूद हैं और अनेकानेक आवासीय कॉलोनियां भी यहां बनती
चली जा रही हैं।