Saharanpur Shakumbari Devi Shrine & handicraft

मुख्य पृष्ठ

आवश्यक फोन नंबर

चिकित्सा सुविधायें

सहारनपुर क्लासिफाइड

 

सहारनपुर - एक परिचय

हस्तकला उद्योग

अन्य उद्योग

बैंकिंग सुविधायें

व्यापार

सड़क एवं रेल यातायात

जिला प्रशासन

विधि एवं न्याय

पत्रकारिता

शिक्षण संस्थान

वोकेशनल प्रशिक्षण

न्य महत्वपूर्ण संस्थान

स्वर्णिम इतिहास

हमें नाज़ है तुम पर

साहित्य एवं संस्कृति

धर्म एवं आध्यात्म

राजनीतिक मंच

समस्यायें और सुझाव

आपके पत्र

संपर्क सूत्र

 

 

 

सहारनपुर में काष्ठकला बाज़ार
Saharanpur : Woodcraft Market

 


 

पुरानी मंडी

पुराने सहारनपुर में भी पश्चिम दिशा की ओर बढ़ें तो पुरानी मंडी इलाका है जो विश्व भर में सहारनपुर को काष्ठकला के सबसे बड़े उत्पादन केन्द्र के रूप में प्रतिष्ठा दिलाये हुए है। काष्ठकला मूलतः एक कुटीर उद्योग है जिसे सदियों से लोग जीवन-शैली के रूप में खाते-पीते-पहनते-ओढ़ते आये हैं। यहां बड़े-बड़े शोरूम तो कम ही मिलेंगे परन्तु लगभग हर घर से आने वाली ठक-ठक की आवाज़ें बता देती हैं कि टाट के झीने पर्दे के भीतर इस अत्यन्त साधारण से दिख रहे मकान के भीतर कुछ कलाकार हैं जो शीशम, हल्दू, आम, रोज़वुड जैसी लकड़ियों के टुकड़ों पर अपनी सृजनात्मकता से परिपूर्ण कला उकेर रहे हैं। पूरा संयुक्त परिवार जिसमें ९५ वर्ष के वृद्ध से लेकर पांच वर्ष आयु के बालक-बालिकायें शामिल हो सकते हैं - अपने पारिवारिक वातावरण में हैंडीक्राफ्ट निर्माण की किसी न किसी प्रक्रिया में जुटे दिखाई देते हैं। लगभग सभी परिवार मुस्लिम हैं, गरीब भी हैं, सफाई व स्वास्थ्य के प्रति विशेष चिन्ता भी वहां कम ही दिखाई देती है। पर्दा-प्रथा मौजूद है परन्तु यदि आप विदेशी ग्राहक हैं तो आपको कार्य में जुटी उन महिलाओं व बच्चों के चित्र खींचने की भी अनुमति मिल सकती है।
 

बाज़दरान स्ट्रीट
पुरानी मंडी की संकरी, धूल-मिट्टी से अटी गलियों - मुहल्लों - घरों में जो माल बनता है - वह यदि स्थानीय बाज़ार के लिये है तो बंजारन स्ट्रीट (या बाज़दरान स्ट्रीट) पर मौजूद दुकानों में आता है और यदि दिल्ली, मुम्बई, बंगलौर में स्थित बड़े - बड़े शोरूम के लिये या अन्य देशों को निर्यात के लिये है तो वेयर हाउस या गोदामों में पहुंचता है। जो लोग सहारनपुर की काष्ठकला के आकर्षण से खिंचे बाज़दरान स्ट्रीट पर चले आते हैं उनको यहां सैंकड़ों की संख्या में छोटी-बड़ी दुकानें व शोरूम काष्ठकला का सामान बेचते दिखाई देते हैं। बड़े-बड़े निर्यातकों के भी यहां पर शोरूम हैं और घटिया, कच्ची-पक्की, घुन लगने को आतुर लकड़ी का सामान बेचने वाले भी यहां मौजूद हैं।


[शीशम की लकड़ी यदि परिपक्व होने से पहले ही काट कर, बिना सीज़निंग किये प्रयोग कर ली गई है तो उसमें बड़ी जल्दी घुन लग जाता है। पॉलिश भी जल्दी खराब हो जाती है और लकड़ी भी ऐंठ जाती है। यदि ऐसी कलाकृति में पीतल या प्लास्टिक के तार से सजावटी कार्य किया गया है तो वह तार भी बाहर निकल आता है। जो लोग महंगा फर्नीचर (डबल बैड, सोफा, कुर्सी, दीवान या महंगे-महंगे शोपीस सहारनपुर से खरीद कर अपने घर ले जाना चाहते हैं उनको चाहिये कि वे बिना पॉलिश किया हुआ माल पसन्द करें ताकि लकड़ी की स्थिति का आकलन कर सकें। वैसे भी, किसी अच्छे भरोसेमंद शोरूम से ही खरीद-फ़रोख़्त करें।]

 

सहारनपुर के काष्ठकला उद्योग (woodcarving industry) के बारे में और जानकारी हेतु कृपया क्लिक करें ।
 

 

 

सहारनपुर के विभिन्न बाज़ार
Various Markets in Saharanpur

 The Saharanpur Yellow Pages

लकड़ी बाज़ार (Handicraft Market)

मशीनरी बाज़ार (Machinery Market)

कपड़ा थोक बाज़ार (Wholesale Cloth mkt.)

मिठाई बाज़ार (हलवाई हट्टा) Sweetshops

सर्राफा बाज़ार (Jewellery Market)

किरयाना बाज़ार (मोरगंज)
Spices, Kiryana, Grains, Pulses, Gur)

दवाई थोक बाज़ार (Medicines-wholesale)

घड़ीसाज़ / रफूगर / पान (नक्खासा बाज़ार)Watch Repairers, Darners, Beatles)

फर्नीचर बाज़ार (Furniture market)

होज़ियरी बाज़ार (Hosiery Market)

लोहानी सराय (Hardware market)

साइकिल / पुरानी मोटरसाइकिल बाज़ार

नेहरू मार्किट (Nehru Market)

घंटाघर (Clock Tower)

कोर्ट रोड (Court Road Market)

बाजोरिया रोड (Hospitals & Doctors)

कंप्यूटर बाज़ार (Computer Hardware)

Coming Events

Breaking News

Fun Point

Your Voice

Visit the Guest Book

Contact Us

Markets

Socio Cultural Activities

We are proud of you

Useful Web Links

 

   
 Don't you wish to say something ?  Please Visit the Guestbook