Saharanpur Shakumbari Devi Shrine & handicraft

बाजोरिया मार्ग सहारनपुर : स्वास्थ्य सेवाओं का केन्द्र

(Saharanpur : Bajoria Road - Healthcare hub )

 

घंटाघर से देहरादून मार्ग पर चलें तो एक किमी से भी पहले देहरादून चौक नाम से एक तिराहा आता है (अगर इस तिराहे पर मौजूद एक संकरी गली को गली न मान कर सड़क मान लें तो तिराहे के बजाय इसे चौराहा भी कहा जा सकता है।) जिस पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की भव्य किन्तु तिरस्कृत सी एक आदमकद प्रतिमा लगी हुई है। घंटाघर की ओर से इस तिराहे पर पहुंच कर बाईं ओर मुड़ जायें तो देहरादून रोड जारी रहती है, पर अगर सीधे ही चलते चले जायें तो इस तिराहे से बाजोरिया मार्ग प्रारंभ होता है और चौधरी चरणसिंह चौक (अर्थात्‌ जिला अस्पताल चौक) से बाद भी, सहारनपुर नगर की सीमा समाप्त होने तक बाजोरिया मार्ग जारी रहता है।

बाजोरिया परिवार का सहारनपुर के विकास में अप्रतिम योगदान है। यहां का जिला अस्पताल, स्टार पेपर मिल आदि सब कुछ बाजोरिया के नाम पर ही तो है। बाजोरिया मार्ग भी उनकी ही पावन स्मृति का प्रतीक है। बाजोरिया मार्ग का महत्व इस बात से भी स्पष्ट होता है कि इस सड़क पर न केवल सहारनपुर का जिला अस्पताल, एक अन्य सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल (तारावती अस्पताल) व अनेकानेक नर्सिंग होम, मैटरनिटी होम, क्लीनिक, एक्स रे, अल्ट्रा-साउंड, सी-टी स्कॅन, पैथालॉजी व हृदय जांच केन्द्र हैं अपितु जिलाधिकारी निवास, जिला जज निवास, सहारनपुर क्लब, मैसानिक लॉज, सदर थाना, पैट्रोल पंप आदि भी मौजूद हैं। यहां पर कार गैराज़, मैकेनिक व कार एसेसरीज़ की भी अनेकानेक दुकानें मौजूद हैं। चौधरी चरण सिंह की छोटी सी प्रतिमा जिला अस्पताल के बाहर चौक पर लगा दिये जाने के बाद इस चौक का नामकरण चौधरी चरण सिंह चौक कर दिया गया है। इस चौक पर बाजोरिया मार्ग को नब्बे डिग्री के कोण पर काटती हुई सड़क एक ओर तो रेलवे पुल से होती हुई कोर्ट रोड पर समाप्त हो जाती है और दूसरी ओर देहरादून रोड पर जनकपुरी चौक पर जा मिलती है।

बाजोरिया मार्ग पर एक अत्यन्त प्राचीन चर्च (सन्‌ 1830 के लगभग निर्मित) सैंट थॉमस चर्च के नाम से मौजूद है व इसी परिसर में एक पुराना कब्रिस्तान भी है। यह आवासीय इलाका चर्च कंपाउंड के नाम से मशहूर है।

बाजोरिया मार्ग पर जिला अस्पताल का विशाल परिसर इस बात की गवाही देता है कि सहारनपुर में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति सेठ बाजोरिया कितने सजग एवं समर्पित थे। जब भी सहारनपुर में मैडिकल कॉलेज की स्थापना की बात होती है तो जिला अस्पताल के रूप में मौजूद विशाल प्रांगण एक बहुत बड़ी ढांचागत सुविधा के रूप में पहले से ही मौजूद दिखाई देता है।  आज अंबाला रोड पर पिलखनी में मैडिकल कॉलेज बनाया जा रहा है किन्तु उस निर्माणाधीन मैडिकल कॉलेज को भी इस जिला अस्पताल से बहुत सुविधा अनुभव होगी, यह निश्चित ही है।

जिलाधिकारी निवास

जिला जज निवास

सहारनपुर क्लब

तारावती अस्पताल

प्राइवेट चिकित्सा सेवायें

 

 

 

 

 

What is the common thread among ITC ltd., IIT Roorkee, Himalayan Institute of Medical Sciences, Eveready Industires Ltd. and Northern Railway ? Any guess ? Yes, you are right! All of them rely on Alert Enterprises for the protection of their plants and machinery, equipments and gadgets, stocks and consumables against fire and other hazards.

Taking off quite modestly in 1995 in Saharanpur, Alert Enterprises is now a name to be reckon with not only in Saharanpur and other parts of U.P. but in Uttarakhand, NCR Delhi and as far as Kolkata and Karnataka also. Alert Enterprises  is a team of fire safety engineers engaged in designing, development, integration, delivery, installation, erection and maintenance of various prestigious products (e.g. P.A. System, Burglar Alarm system, X-ray scanner, metal detector, walkie-talkie, peripheral security) including off-the-shelf products like safety helmets, glow sign boards, goggles, fire suits, fire extinguishers etc.

Alert Enterprises has got more than 100 trained personnels stationed in various parts of the country and is headed by Mr. B. Tripathi. It is very well equipped to design, instal and maintain all kinds of fire safety systems in industrial, academic and residential buildings - however big or small these may be.

Alert Enterprises deal in products of such big and prestigious names in this field as as Samsung, Honeywell, Panasonic, Hisharp, Pelco, Etoku, Longhorn, Virdi, bioscript, Philips, Funai, Bose, Minimax, New Age etc.

According to Mr. Tripathi, there is absolutely no one who can afford to neglect the safety of his / her property and people. Various regulatory authorities are also much more alive to the safety arrangements being provided in various private and public buildings - multiplexes, institutions, industries, housing socieities, schools and colleges, trade fairs etc. People who used to leave everything to fate and use to call these losses of property and lives as ACTS OF GOD now have started feeling that GOD HELPS ONLY THOSE WHO HELP THEMSELVES.

To conclude, the roaring success of Alert Enterprises can very well be summed up in their motto - "Deliver the Desired". Saharanpur is proud to have such an organisation in its fold which has outgrown its geographical limits to reach far places of our country and is writing the story of success.