![]() |
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
विज्ञापनों हेतु हमारी नीति इस वेबसाइट को शून्य से आरंभ करते समय यह बात हमने सोची भी नहीं थी कि बहुत शीघ्र ही हमें अपनी विज्ञापन नीति भी निर्धारित करने का सौभाग्य मिलेगा। पर मित्रों, आप सब ने इस प्रयास को जिस कदर सराहा और दिलो-जान से अपनाया है, उससे इस वेबसाइट पर पधारने वालों की संख्या दिनों - दिन बढ़ती ही जा रही है और इसके लिये हम परमपिता परमात्मा का, शक्ति स्वरूपा मां शाकुंभरी देवी का, अपने संरक्षक मंडल का, सलाहकार बोर्ड का और आप सभी का आभार व्यक्त करते हैं।
चूंकि निरंतर बढ़ रही प्रसार संख्या को देखते हुए विज्ञापन
दाताओं का ध्यान इस वेबसाइट की ओर आकर्षित होने लगा है, हम आपकी सुविधा के लिये
निम्न जानकारी प्रदान करना उपयुक्त मान रहे हैं:- |
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
1 |
हम शिक्षण व व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थानों के, बैंकों, बीमा कंपनियों के, मोबाइल कंपनियों के, होटल, बैंक्वेट हॉल, वैडिंग प्वाइंट, caterers, transport operators (taxi and buses) आदि के विज्ञापन सहर्ष स्वीकार करेंगे। |
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
2 |
हम निम्न को छोड़ कर सभी उत्पादों व सेवा दाताओं के विज्ञापन सहर्ष स्वीकार करेंगे - सिगरेट, बीड़ी, गुटका, पॉलीथिन व पॉलिथिन से बनने वाले उत्पाद । साथ ही, हम समाज में अनाचार को प्रोत्साहन देने वाले, नई पीढ़ी को पथभ्रष्ट करने वाले कार्यों व सेवाओं को अपनी सेवाओं के प्रचार-प्रसार हेतु यह मंच प्रदान नहीं करेंगे। (उदाहरण के लिये - टेलीफोन पर ’दोस्ती’, रात-रात भर बातें, गर्मागर्म बातें जैसे विज्ञापन हमारी इस वेबसाइट पर कभी नहीं दिये जा सकेंगे।) |
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
3 |
कुल मिला कर हमारा यह संकल्प है कि हम समाज के उत्थान में सहयोग देंगे, नयी पीढ़ी के निर्माण में सहयोग देंगे, समाज सेवा के कार्यों में सहयोग देंगे, सुव्यवस्था निर्माण में सहयोग देंगे, शुभ कार्यों में सहयोग देंगे और विज्ञापनों की आकांक्षा रखते हुए भी, विज्ञापनों के अंधे लालच में अपने सिद्धान्तों से समझौता नहीं करेंगे। |
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
- संस्थापक एवं संपादक |