What's New?
  Water of Paondhoi river has the intrinsic properties of mineral water : Scientific Report : Attempts to rescue 300 year old river are on at full swing. Sankalpuri, the place of origin of Paondhoi is being critically examined to improve flow of water into the river.

  Saharanpur experiences acute SUMMER CAMP fever. Everyone is busy learning / teaching dance these days. Scores of dance workshops going on in the city.

  सहारनपुर के प्रख्यात कवि सुरेश ’सपन’ द्वारा रचित रामकथा का स्वामी अवधेशानन्द जी द्वारा लोकार्पण किया गया। 29 मई को स्वामी रामतीर्थ केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने दोहा शैली में रचित इस काव्य रचना की भूरि भूरि प्रशंसा की।

  जल चेतन समाज - संस्कार निधि द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर ५ जून को संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। स्थान - ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल, अंबाला रोड, सहारनपुर

  Students of Saharanpur prove their metal, coming out with flying colours in various exames.

  Ghad area of Saharanpur suffers from acute water shortage while in Saharanpur town, people are seen throwing tap-water on streets to stay cool !

  किसी नेता / अफसर ने मंडलायुक्त कार्यालय के सामने 70वें दिन भी धरने पर बैठे गन्ना किसानों की सुध नहीं ली ।

  जल-प्रबंधन की तैयारियों को कमर कसी : बढ़ते तापमान से चिंतित मंडलायुक्त ने व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया

  प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को दो पालियों में देना होगा एक्ज़ाम : शासन से मिली हरी झंडी, बेसिक शिक्षा विभाग परीक्षा की तैयारियों में जुटा|
Cost of Deposit
Saharanpur's Pride !

हमें नाज़ है तुम पर
People we are really proud of ...

सहारनपुर की गिनती भले ही भारत के छोटे नगरों में होती है, पर महान विभूतियों के जन्म लेने का जहां तक संबंध है,  सहारनपुर की धरती ने ऐसी असंख्य विभूतियों को जन्म दिया है जिन्होंने अपने इस नगर और जनपद का ही नहीं, अपितु हिन्दुस्थान का नाम भी पूरे देश में रौशन किया है।  इतिहास साक्षी है कि सहारनपुर की मिट्टी में पले-बढ़े, खेले-कूदे अनेकानेक लोग देश व समाज को ज्ञान, विज्ञान, कला, संस्कृति,  आध्यात्म आदि अनेकानेक क्षेत्रों में अनमोल थाती सौंप कर  इस दुनिया से विदा लेते रहे हैं। वर्तमान युग की बात करें तो विश्व के अनेकानेक देशों में सहारनपुर के युवा कलाकार, उद्यमी,  रंगकर्मी,  चिकित्सक, शिक्षक कार्यरत‌‌ हैं और अपने परिवार का, नगर का और देश का नाम ऊंचा कर रहे हैं !    यहां ऐसे महान व्यक्तित्वों के नाम, उनके कार्यक्षेत्र व उनकी उपलब्धियों का संकलन करने का प्रयास किया जा रहा है। 

विनम्र अनुरोध

यह सूची निरंतर विस्तृत हो रही है तथापि किसी भी प्रकार से पूर्ण नहीं हो सकती।  आपसे अनुरोध है कि यदि आपकी जानकारी में ऐसे कुछ विशिष्ट व्यक्तित्व हों जिनका ज़िक्र यहां होना चाहिये तो हमें उनका परिचय अवश्य दें।   

जिन विभूतियों का हमने जिक्र भर किया है किन्तु उनका विवरण नहीं दे पा रहे हैं, उनका विवरण व फोटो आदि यदि आपके पास उपलब्ध हो तो कृपया हमें उपलब्ध करायें।  हम आपके आभारी होंगे।

सुविधा की दृष्टि से हम तीन सूचियां तैयार कर रहे हैं - 

’क’   श्रेणी में सहारनपुर के बाल कलाकारों को शामिल किया जा रहा है।  ये वे विभूतियां हैं,  जिन्होंने अल्पायु में ही अपनी प्रतिभा के झण्डे फिल्म व टी.वी. के माध्यम से या अन्य किसी माध्यम से अखिल भारतीय स्तर पर गाड़ दिये हैं।

’ख’ श्रेणी में वे महान विभूतियां हैं जो सौभाग्य से हमारे बीच में ही उपलब्ध हैं।  इनके प्रेरणादायक व अनुकरणीय  व्यक्तित्व एवं कृतित्व हमारे सम्मुख हैं।  इन विभूतियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सहारनपुर का नाम वैश्विक स्तर पर पहुंचाया है और आज भी कार्यक्षेत्र में सन्नद्ध हैं। 

’ग’  श्रेणी में उन   महानात्माओं को शामिल किया जा रहा है जो अब कीर्तिशेष हैं।  उनके बारे में जानकारी विभिन्न स्रोतों से प्राप्त करने का हम प्रयास कर रहे हैं।  प्रसिद्ध इतिहासकार डा. के. के. शर्मा एवं डा. सिप्रा बैनर्जी द्वारा अत्यन्त मेहनत से तैयार की गई सहारनपुर संदर्भ - भाग २ (सहारनपुर की महान विभूतियां)  तो सर्व सुलभ है पर हम उनके बारे में कुछ अतिरिक्त जानकारी व चित्र आदि प्रकाशित करना चाहेंगे। 

’क’  - सहारनपुर के विशिष्ट नागरिक :   अद्‌भुत प्रतिभा के धनी विद्यार्थी /  बाल कलाकार

 

नाम

कार्यक्षेत्र

उपलब्ध विवरण

    सन्नी सेठी

  विज्ञान
(नैनो-टैक्नोलॉजी)
में शोधार्थी

और अधिक विवरण हेतु क्लिक कीजिये।

सहारनपुर में 5 नवंबर 1982 को अशोक सेठी के घर में जन्म, शिक्षा रेनबो स्कूल, आशा मॉडर्न स्कूल, IIT Delhi (Textile Engg.) से प्राप्त की । वर्तमान में Akron University, Dept. of Polymer Science, Ohio, USA में Dr. Dhinojwala के ग्रुप के अग्रणी सदस्य के रूप में अमेरिकी सरकार के व्यय पर शोध कार्य में संलग्न। आपके शोध के लिये आपको Outstanding Research Student Award 2009 से CUGSR द्वारा सम्मानित किया गया है।  

बेबी फाल्गुनी भारद्वाज

फिल्म व टी.वी.

नृत्य में निपुण बालिका - टी. वी. के लोकप्रिय धारावाहिक वीडियोकॉन बूगी-वूगी में द्स कठिन राउंड पार करते हुए फाइनल तक पहुंची और रनर अप रही।  प्रदेश स्तर की जुडो प्रतियोगिता में भी अपने वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।  पूरा बायोडाटा यहां उपलब्ध है।

 

साहिल त्यागी

फिल्म व टी.वी.

नृत्य में निपुण बालक - लोकप्रिय धारावाहिक वीडियोकॉन बूगी-वूगी में फाइनल तक का सफ़र तय किया|  कक्षा IX का विद्यार्थी - (Infant Jesus School),  T.V.  के एक और कार्यक्रम  KIDS CHAMPIONSHIP में भी Finalist.  

 

बेबी रूपाली जग्गा

फिल्म व टी.वी.

निपुण गायिका बालिका - लोकप्रिय टी .वी. कार्यक्रम ’चक दे बच्चे’   में फाइनल तक का सफ़र तय किया

बेबी आस्था शर्मा

गायन एवं नृत्य

टी.वी. के अन्त्याक्षरी कार्यक्रम में विजेता, श्रेष्ठ नृत्यांगना, गायिका व भाषण कला में निपुण बालिका । और अधिक विवरण हेतु क्लिक कीजिये

 

बेबी नन्दिनी सेठ

फिल्म व टी.वी.

नृत्य में निपुण बालिका - वीडियोकॉन बूगी-वूगी में फाइनल तक का सफ़र तय किया

 ’ख’ - वर्तमान विभूतियां

 

नाम

कार्यक्षेत्र

उपलब्ध विवरण

पं. केदार नाथ प्रभाकर

लेखक, शोधकर्ता, समाज-सेवक एवं ज्योतिषी

10 मई 1937 को गुजरांवाला (अब पाकिस्तान) में पं. गौरीनाथ राज ज्योतिषी के घर  जन्में पं. केदारनाथ प्रभाकर सहारनपुर के जाज्वल्यमान नक्षत्रों में से एक हैं।  स्वामी रामतीर्थ केन्द्र के संस्थापक एवं संचालक पंडित जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की सुगंध  नगर, जनपद, प्रदेश व देश की सीमाओं को पार करती हुई समूचे विश्व को सुवासित करती चली गई है। अधिक जानकारी हेतु यहां क्लिक करें।

योगिराज पद्मश्री भारत भूषण ’अजेय’

आध्यात्म, योग एवं स्वास्थ्य 

’आधुनिक विवेकानन्द’ के रूप में विख्यात,  शरीर सौष्ठव के लिये अर्जुनश्री पुरस्कार व योग के क्षेत्र में योगदान के लिये पद्मश्री से सम्मानित, ओजस्वी, धाराप्रवाह उद्‌बोधन,  पूर्णतः शाकाहारी।  आपकी संस्था ’मोक्षायतन इंटरनेशनल’ का एक कार्यालय चीन में भी खोला गया है।  देखें चित्र

डा. के. के. शर्मा

 इतिहासकार

डा. के. के. शर्मा का नाम "सहारनपुर संदर्भ" के रचनाकार के रूप में सहारनपुर के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित किया जायेगा । यह संदर्भ ग्रंथ दो अंकों में प्रकाशित हुआ था - सहारनपुर संदर्भ तथा सहारनपुर संदर्भ - सहारनपुर की महान विभूतियां । द्वितीय अंक में डा. सिप्रा बैनर्जी का अत्यन्त महत्वपूर्ण योगदान डा. के. के. शर्मा को प्राप्त हुआ। पढ़िये डा. के.के. शर्मा के साथ एक मुलाकात !  

 

  लॉयन सुशील अग्रवाल

अग्रणी उद्यमी, शोधार्थी एवं प्रख्यात समाजसेवी

सहारनपुर की जिन विभूतियों ने औद्योगिक व समाज सेवा के क्षेत्र में सहारनपुर को अन्तर्राष्ट्रीय धरातल पर सम्मान दिलाया है, उनमें इंडियन हर्ब्स रिसर्च एवं सप्लाई कंपनी के चेयरमैन लॉयन सुशील अग्रवाल का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। पढ़िये लॉयन सुशील अग्रवाल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में संक्षिप्त आलेख ।

डा. नवाज़ देवबन्दी

साहित्यकार

डा. नवाज़ देवबन्दी ने ’पहला आसमान’ (उर्दू काव्य संग्रह), ’पहली बारिश’ (हिन्दी रूपांतरित ग़ज़ल संग्रह) व गद्य में चार पुस्तकें लिखीं। प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक जगजीत सिंह ने अपनी आवाज़ देकर आपकी शायरी को सुरों से सजाया है। और जानकारी हेतु कृपया क्लिक करें

डा. जावेद जमील

विचारक, लेखक

पेशे से चिकित्सक किन्तु इस्लामिक जगत में अपने शोधपूर्ण व विद्वतापूर्ण लेखन के कारण अत्यन्त लोकप्रिय ।  Author of several books e.g. The Killer Sex,  Islam means Peace, Islamic Model of Aids Control,  Islam & Family Planning and many-many more.   Chief Editor of the periodical  "Islam, Muslim & the World".   

Saharanpur - City of Peace 
(By : Dr. Javed Jamil)

प्रो. योगेश छिब्बर

साहित्यकार

सहारनपुर के युवाओं के सर्वतोन्मुखी विकास के लिये समर्पित प्रो. छिब्बर की संस्था "सम्यक (आयाम)"  स्वयं में एक अनूठा प्रयोग है।
महाराज सिंह कॉलिज, सहारनपुर
श्री योगेश छिब्बर की कुछ कवितायें 
श्री योगेश छिब्बर के साथ एक परिचर्चा

श्री कंवलजीत सिंह

फिल्म व टी.वी.

फिल्म व टी.वी. में सुस्थापित वरिष्ठ कलाकार

श्री अरुण गोविल

फिल्म व टी.वी.

टी.वी. के सफलतम धारावाहिक रामायण में राम की अविस्मरणीय भूमिका का सफल निर्वहन।

योगाचार्या प्रतिष्ठा शर्मा

योग, स्वास्थ्य एवं आध्यात्म । कुशल कत्थक नृत्यांगना

योगिराज पद्मश्री भारत भूषण की सुपुत्री,   योगाचार्या, अंग्रेज़ी में स्नातकोत्तर उपाधि, विभिन्न देशों में भारतीय संस्कृति का प्रचार एवं प्रसार कर रही हैं।  पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के साथ आइसलैंड की यात्रा, दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के सम्मुख कला का प्रदर्शन ।  ’जागो भारत’  योग शिविर श्रंखला में व्यस्त। 

       

श्री अजय झिंगरन

फिल्म व टी.वी.

 फिल्म व टी.वी. में गीतकार व गायक, अनेक लोकप्रिय गीतों के रचयिता। संगीत निर्देशक के रूप में भी पहचान बनाने में सफल। संगीत परिवार को विरासत में मिला है। आपका पूरा परिवार (भाई श्री राजीव झिंगरन व श्री संजीव झिंगरन, बहिन सुश्री अभिलाषा झिंगरन)  संगीत के प्रति समर्पण के लिये जाने जाते हैं व श्रेष्ठ गायक हैं। श्री अजय झिंगरन से साक्षात्कार

       श्री सचिन शर्मा      गायन

सहारनपुर से कनाडा तक का सफर गाने-गुनगुनाते तय कर लिया। गायन को ही अपना जीवन बना लिया है। अत्यन्त मृदु स्वभाव के, बनावट से सर्वथा विहीन, एक बहुत अच्छे इंसान और बहुत अच्छे गायक। प्रसिद्ध गज़ल गायक जगजीत सिंह के अजीज़ों में से एक । 

श्री शबाब साबरी

कव्वाली व सूफी गायकी

साबरी ब्रदर्स  कव्वाली ग्रुप के स्व. इकबाल साबरी के शिष्य एवं सुपुत्र।  फिल्मों में पार्श्वगायन व स्टेज शो के माध्यम से अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल युवा गायक कलाकार ।  विस्तृत बायोडाटा 

आशुतोष कौशिक

फिल्म व टी.वी.

सहारनपुर के एक छोटे से बेनाम ढाबे के मालिक के रूप में सफर आरंभ करते हुए पहले एम. टी.वी.  में धूम मचाई फिर  वर्ष 2009 में लोकप्रिय रीयलिटी शो ’बिग बॉस’  में अपनी खांटी देहाती शैली की छवि का निर्माण करते हुए विजयश्री प्राप्त कर एक करोड़ रुपये का नकद इनाम व ’बिग बॉस’ की उपाधि अर्जित की। 

अशोक वर्मा

रंगमंच, फिल्म व टी.वी.

सशक्त रंगमंच कलाकार।  अभिनय एवं निर्देशन में विशेष योग्यता।  टी.वी. व फिल्मों के अतिरिक्त मुंबई में रंगमंच का अपना ग्रुप स्थापित

 

   दिव्य निधि शर्मा

 फिल्म एवं टी.वी.

पं. बिशंभर सिंह के पौत्र एवं विद्यार्णव शर्मा के सुपुत्र  दिव्य निधि शर्मा कहानी व पटकथा  व संवाद लेखक के रूप में अपनी धाक जमा चुके हैं।  उनकी पहली फिल्म ’आलू-चाट’  रुपहले पर्दे पर आ रही है। दिव्य निधि के भाई भव्य निधि भी बिग बॉस रीयलिटी शो के क्रियेटिव डायरेक्टर रहे हैं।  साथ ही बी.बी.सी. के प्रोड्यूसर एवं निर्देशक भी रहे हैं।

 

   इनामुलहक

   फिल्म व टी.वी.

14 नवंबर 1979 को सहारनपुर में जन्में इनामुल हक ने इप्टा से जुड़े रंगकर्मी के रूप में सफर आरंभ किया फिर NSD में प्रवेश लेकर अभिनय, निर्देशन जैसी विधाओं की बारीकियां सीखीं। लघु फिल्म The Search के लिये Berlin Asia-Pacific Film Festival 2006 में Best Film Award पुरस्कार प्राप्त किया। आजकल मुंबई में ही अभिनय व निर्देशन में व्यस्त हैं।   

       
 

 न्यायमूर्ति आर.सी. जैन

 न्यायपालिका

 

 

 न्यायमूर्ति एम. आई. कुद्दिसी

 न्यायपालिका

 

 

 न्यायमूर्ति एम. ए. खान

 न्यायपालिका

 

 

 न्यायमूर्ति वीरेन्द्र सिंह

 न्यायपालिका

 

 

श्री आर.  के. जैन, एडवोकेट, सुप्रीम कोर्ट

 न्यायपालिका

 

 

श्री रवि किरन जैन, एडवोकेट, उच्च न्यायालय

 

 

 

श्री विनोद गुप्ता, 

 उद्योगपति

एन. आर. आई, - अमेरिका, 
रामरती गुप्ता महिला पॉलीटेक्निक, रामपुर मनिहारान, सहारनपुर के संस्थापक

 

श्री अजय गुप्ता, 

उद्योगपति

एन. आर. आई., दक्षिण अफ्रीका, सहारा कंप्यूटर्स के मालिक,
सहारनपुर से व सहारनपुर के लोगों से विशेष जुड़ाव व इस नगर के विकास के प्रति विशेष भावना

 

श्री अशोक गोयल

आई. ए. एस.

 

 

श्री धनेन्द्र कुमार

आई. ए. एस.

 

 

श्री दिनेश मित्तल

आई. ए. एस.

 

 

श्री दीपक सिंहल

आई. ए. एस.

 

 

श्री आलोक गुप्ता

आई. ए. एस.

 

 

श्री लव अग्रवाल

आई. ए. एस.

 

 

श्री पराग जैन

आई. ए. एस.

 

 

श्री मनीष कुमार गर्ग

आई. ए. एस.

 

 

श्री एस. पी. बागला

आई. ए. एस.

 

 

श्री राजेन्द्र कुमार

आई. ए. एस.

 

 

श्री मुस्तफ़ा

आई. पी. एस.

 

 

श्री आलोक बिहारी लाल

आई. पी. एस.

 

 

श्री राजेश चावला

आई. पी. एस.

 

 

श्री के. पी. सिंह

आई. पी. एस.

 

 

श्री आर. के. शर्मा

आई. आर. एस.

 

 

श्री विकास जैन

फिल्म व टी.वी.

 

       

 वे महान विभूतियां जो अब कीर्तिशेष हैं

 

नाम

कार्यक्षेत्र

उपलब्ध विवरण (वर्ष)

स्व. कन्हैया लाल मिश्र प्रभाकर 

 

(पत्रकार, साहित्यकार, संस्मरण लेखक, रिपोर्ताज़ विधा के जनक)

सरस्वती के वरद्‌ पुत्र,  संस्मरण लेखन व रिपोर्ताज़ की अपनी अनूठी शैली के कारण अत्यन्त लोकप्रिय कथाकार, पत्रकार व सहारनपुर में ही नहीं,  अपितु संपूर्ण हिन्दी साहित्य में मुंशी प्रेमचन्द के समकक्ष स्थान अर्जित करने वाले वरिष्ठ साहित्यकार। 

स्व. इकबाल साबरी ( साबरी ब्रदर्स)

फिल्म व टी.वी.

मशहूर कव्वाली ग्रुप - साबरी ब्रदर्स का सफल नेतृत्व, लोकप्रिय गायक

       
 

ला. न्यादर मल

 

 

 

मौ. मुहम्मद मज़हर नानौतवी

संस्थापक - मज़ाहिर उलूम

 

 

मौलाना रशीद अहमद गंगोही

साधक, संत, शिक्षाविद्‌, क्रांतिकारी

 

 

मौलाना कासिम नानौतवी

संस्थापक - दारुल उलूम

 

 

कविवर संतलाल

साहित्यकार - कवि

 

 

लाला पारस दास जैन

बैंकिंग व्यवस्था के सिरमौर

 

 

शेखुल ए हिन्द मौलाना महमूद हसन देवबन्दी

क्रांतिकारी

 

 

मौलाना अब्दुर्रहीम रायपुरी

साधक क्रांतिकारी

 

 

स्वामी श्रद्धानन्द

आध्यात्म

 

 

बी.आर. बोमनजी

प्रथम निर्वाचित अध्यक्ष

सहारनपुर नगरपालिका नें अन्य सभी नगरपालिकाओं की तरह सदस्य नामित किये जाते थे। श्री बी.आर. बोमनजी को सहारनपुर नगरपालिका के पहले निर्वाचित अध्यक्ष होने का गौरव प्राप्त है। सहारनपुर की बोमनजी रोड आपके नाम पर ही है।

 

सैयद तुफैल अहमद मंगलौरी

देश, धर्म और जाति के गौरव

 

 

बाबू सूरज भान वकील

समाज सुधारक

 

 

रायसाहब कन्हैया लाल

शिक्षा विद्‌

 

 

जस्टिस आगा हैदर

देशभक्त न्यायाधीश

शहीदे आज़म भगत सिंह के विरुद्ध मुकदमा सहारनपुर में आपकी अदालत में आया था और वीर क्रांतिकारी भगत सिंह को फांसी सुनाई जाये, यह ब्रिटिश सरकार चाहती थी किन्तु जस्टिस आगा हैदर ने सरदार भगत सिंह को फांसी सुनाने का फैसला सुनाने के बजाय न्यायमूर्ति का पद त्याग दिया।

 

लाला जम्बू प्रसाद

तीर्थभक्त शिरोमणि

 

 

आचार्य जुगल किशोर मुख्तार ’युगवीर’

तत्वज्ञान

 

 

शेखुल इस्लाम मौलाना हुसैन अहमद मदनी

 

 

 

जुगमन्दर लाल जैनी

 

 

 

बाबू ज्योति प्रसाद जैन

 

 

 

हज़रत मौलाना मंज़ूरुल नबी

 

 

 

ओमप्रकाश शर्मा

 

 

 

डा. हरिचरण बैनर्जी

 

 

 

रायसाहब लाला मथुरादास

 

 

 

लाला शादीराम

 

 

 

बाबू मेलाराम

 

 

 

कंवलनाभ

 

 

 

पं. आशाराम मिश्र

 

 

 

वैद्य रामनाथ

 

 

 

सैयद मोहम्मद अहमद काज़मी

 

 

 

चौधरी मंगत सिंह

 

 

 

ठाकुर अर्जुन सिंह

 

 

 

आचार्य जुगल किशोर

 

 

 

मुकुन्द लाल गर्ग

 

 

 

डा. भीखनलाल आत्रेय

 

 

 

आशाराम अंगिरस

 

 

 

मौलाना कारी मुहम्मद  तैयब

 

 

 

आचार्य किशोरी दास बाजपेयी

 

 

 

नन्द किशोर गोदाणी

 

 

 

जयचन्द्र प्रसाद भगत जी

 

 

 

राजाराम भाई

 

 

 

आचार्य जगदीश चन्द्र मिश्र

 

 

 

सैयद असदुल्लह काज़मी

 

 

 

दर्शन लाल

 

 

 

लाला मुन्ना लाल

 

 

 

ललिता प्रसाद अख्तर

 

 

 

डा. अमियमय विश्वास

 

 

 

अल्लामा गुलाम अनवर साबरी

 

 

 

ठाकुर फूलसिंह

 

 

 

वैद्य रतनलाल चातक

 

 

 

पं. रतनचन्द जैन मुख्तार

 

 

 

पं. हीरा वल्लभ त्रिपाठी

 

 

 

महन्त जगन्नाथ दास

 

 

 

डा. सत्यकेतु विद्यालंकार

 

 

 

बाबू महाराज सिंह जी

शिक्षा के क्षेत्र में अनुपम योगदान

स्थानीय महाराज सिंह कॉलिज की स्थापना आपके ही कर-कमलों से हुई थी।
For more about him, please click here. 
To visit the website of Maharaj Singh College, please click here.

 

  स्व. ला. जंबू प्रसाद जी जैन

 

 

 

स्व. ला. मुन्ना लाल जी

शिक्षा के क्षेत्र में अनुपम योगदान

स्थानीय मुन्नालाल जयनारायण खेमका कॉलिज की स्थापना आपके ही कर-कमलों से हुई थी।
To visit the website of M.L.J.N.K. Girls Degree College, please click here.

 

स्व. जय नारायण खेमका

 

 

 

Go to top