![]() |
|||||||||||||||||||||||
|
सुस्वागतम्
इस वेबसाइट के निर्माण के कुछ निश्चित उद्देश्य हैं। यदि आपकी इन उद्देश्यों की पूर्ति में रुचि हो तो हम आपसे अनुरोध करेंगे कि आप द सहारनपुर डॉट कॉम की सदस्यता ग्रहण कर लें ताकि हमारे द्वारा आरंभ किये जाने वाले प्रोजेक्ट्स में आपकी सहभागिता हो सके। What's New
अमर उजाला को भी
अच्छा लगा द सहारनपुर डॉट कॉम पोर्टल मैं प्रत्यक्षा ! (प्रत्यक्षा की कहानी - प्रत्यक्षा की ज़ुबानी ) जगन्नाथ रथयात्रा (ISCON) 29 Jan. 2010 की वीडियो संत शिरोमणि रविदास जयन्ती का संदेश - "कर्म ही सच्ची पूजा" जागृतिकारी संत उपाध्याय श्री 108 नयन सागर जी के आशीर्वचन सहारनपुर के मौसम के बारे में जानिये Court Road Saharanpur : Changing Face of Saharanpur Bajoria Marg : The Healthcare hub in Saharanpur PARTICIPATE IN OUR PICTURE QUIZ
अनेकानेक आगंतुकों के लिये यह
वेब पोर्टल सहारनपुर के उद्योग व व्यापार की upto date जानकारी देने
वाली ट्रेड डायरेक्टरी (Trade
Directory) है। वहीं बहुत सारे आगंतुकों के लिये
यह साइट एक यात्री निर्देशिका (Travellers'
Guide) की भूमिका भी निभा रही है। सहारनपुर की भौगोलिक स्थिति बहुत
विशिष्ट है। पूर्व दिशा में गंगा, पश्चिम में यमुना, उत्तर
में पर्वत राज हिमालय का भाग शिवालिक श्रंखला स्थित हैं। मानों इतना पर्याप्त न हो,
हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल
प्रदेश राज्य सहारनपुर के पड़ोसी हैं। मुबई - हावड़ा,
अमृतसर - हावड़ा, देहरादून - दिल्ली रेल मार्ग पर स्थित होने के कारण
सहारनपुर एक विशाल रेल जंक्शन भी है। अतः बहुत विशाल संख्या में
यात्रियों का नित्य यहां आना-जाना लगा रहता है। सहारनपुर से होते
हुए पंजाब (जालंधर, लुधियाना, अमृतसर आदि; हरियाणा
(चंडीगढ़, यमुनानगर, अम्बाला आदि), उत्तराखंड (देहरादून,
हरिद्वार, ऋषिकेश, मसूरी व चार-धाम यात्रा), हिमाचल प्रदेश (नाहन, सोलन,
पांवटा साहिब, शिमला) जाने वाले यात्रियों की तो सहारनपुर में साहित्य एवं पत्रकारिता में जिनकी अपार रुचि है, उनको सहारनपुर एक तीर्थस्थल जैसा ही लगेगा। लेखक, कवि, स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, हिन्दी रिपोर्ताज़ के जनक माने जाने वाले शैलीकारों के भी शैलीकार स्व. डा. कन्हैयालाल मिश्र ’प्रभाकर’ की साधना स्थली एक ऐसा ही तीर्थस्थल है। सहारनपुर में प्रतिभाओं का कहीं कोई अक्षय पात्र गड़ा रह गया प्रतीत होता है। औद्योगिक क्षेत्र व उत्तरी भारत की अत्यन्त महत्वपूर्ण व्यापारिक मंडी माने जाने वाले सहारनपुर में इतने उच्च-कोटि के लेखक, कवि, विचारक, मनीषी, पत्रकार पैदा होते हैं कि आस-पास के जनपद वासियों को रश्क होने लगे तो क्या आश्चर्य ! स्वतंत्रता आंदोलन में सहारनपुर की उल्लेखनीय भूमिका रही है। सहारनपुर को सरदार भगत सिंह की कर्मस्थली के रूप में जाना जाता है। अंग्रेजी शासन काल में क्रांतिकारी गतिविधियां, गुप्त तहखानों से समाचार पत्र निकालने जैसे कार्य यहां से सफलता पूर्वक संचालित होते रहे हैं। सहारनपुर से संबधित उक्त सभी जानकारी इन पृष्ठों में समाहित हो सके, ऐसी हमारी इच्छा भी है और प्रयास भी । सूचनाओं के संकलन आदि में या अन्य किसी भी क्षेत्र में आप हमारी सहायता कर सकते हैं तो आपका स्वागत व आभार। इस वेबसाइट को और बेहतर और उपयोगी बनाने हेतु आपके सुझाव हमारे लिये बहुमूल्य हैं अतः कृपया समय-समय पर हमें लिखते अवश्य रहें। आपका ही, संपादक |
![]() * Walkable distance from Railway Station and Bus stand. * Newly constructed, well-furnished, well-ventilated rooms and dormitary. * Attached bath, morning tea, newspapers and phone facilities. * Safe, secure and respectable accommodation. * Special LOYALTY DISCOUNT on repeat visits. BHAGAT SINGH MARG, Saharanpur Phone : 0132-2723669; +91 98378 15781
|
||||||||||||||||||||||